नारियल भिगोकर खाने के फायदे ( Nariyal Bhigo Kar Khane Ke Fayde ) : नारियल बहुत ही गुणकारी है, इसका नियमित रूप से खाने के बहुत सारे फायदे है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते है और इसे बहुत तरह से खा सकते है। यह एक प्रकार का फल है, जिसका बाहरी आवरण तो कठोर होता है और अन्दर का भाग मुलायम होता है। इसके बहुत सारे उपोग है जैसे तेल बनाने में, दूध बनाने में और कई प्रकार के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल को भिगो कर खाने से शरीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ को फायदा मिलता है। वैसे तो नारिया में बहुत से हूँ पाए जाते है लेकिन इसको पानी में भिगोने से इसके गन बढ़ जाते है। नारियल की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से गर्मी में मौसम में इसका पानी पी सकते है।
नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
नारियल में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, लोरी, वसा, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है।
नारियल भिगोकर खाने के फायदे ( Benefits of eating soaked Coconut in Hindi )
नारियल खाने के बहुत सारे फायदे है, लेकिन यहाँ हम नारियल भिगोकर खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे है। जो की निम्नानुसार है।
वजन कम करे
यदि आपका वजन ज्यादा है और उसको कम करना चाहते है तो नारियल भिगोकर उसका सेवन करना चाहिए। भीगे नारिया में जल की मात्रा अधिक होती है, जो की शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है। यह पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करके वजन को कम कर देता है। महज 2 से 3 महीने में ही आपको फर्क देखने को मिलेगा।
दिल के रोगो में सहायता
यदि आप दिल की बीमारी का सामना कर रहे है तो नारियल को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। नियमित रूप से भीगे नारियल खाने से विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से मुक्ति मिलती है। यह शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ह्रदय संबंधित रोगों जैसे – हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या से बचा जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से ही हमारा शरीर सभी तरह के रोगो से लड़ता है। नारियल में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- पैरासाइटिक एवं एंटी-फंगल जैसे गुणकारी तत्व मौजूद होते है। जो की शरीर को सुरक्षित रखने में सहायक है। प्रतिदिन नियमित रूप से इसका सेवन करना जरुरी है।
मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद
नारियल भिगोकर खाने से मधुमेह के रोग को कम करने में सहायता मिलती है। यह शरीर के रक्त में मौजूद शर्करा को नियंत्रित करता है। मधुमेह के रोगियों को प्रतिदिन नारियल का सेवन करना चाहिए, जिस से उनकी सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।
पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं से छुटकारा
यदि आपको पाचन से संबंधित समस्या है तो भीगे नारियल का सेवन करके इस से छुटकारा पा सकते है। इसके साथ उल्टी-दस्त, पेट में दर्द आदि की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है।
सूखा नारियल बहुत ही गुणकारी है, इसके तेल से लेकर मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सहायक है। खास तौर पर नारियल भिगोकर खाने से इसके फायदे बढ़ जाते है।
इस लेख में नारियल भिगोकर खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया। आशा करते है की आपको जानकारी पसंद आएगी। इसको अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।