आरामदायक महसूस करने के लिए शरीर के आकर के अनुसार कपडे पहनना जरुरी है, उसी प्रकार जरुरत के हिसाब से ब्रा का साइज होना चाहिए। वैसे तो बाजार में ब्रा की आपको कई तरीके की वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन कहने बॉडी शेप के हिसाब से आरामदायक और कम्फर्टेबले ब्रा का चयन करे। आजकल तो ऐसी ड्रेस भी आने लगी है जिनके साथ आपको ब्रा को पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।
ब्रा से जुड़े कई मिथक होते है, जिसमे सबसे कॉमन सवाल हमारे मन में आता है कि क्या हमें रोजाना ब्रा बदलनी चाहिए? आज हम जानने कि प्रतिदिन ब्रा बदलना क्यों जरुरी है। इस से पहले सभी के कम में सवाल आएगा कि ब्रा क्यों पहनी जाती है।
क्यों पहनी जाती है ब्रा?
ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि ब्रा को पहनने के एकमात्र कारण होता कि ब्रैस्ट सही शेप में दिखे। जानकारी के लिए बता दे कि सही साइज की ब्रा आपके शरीर को परफेक्ट शेप देती है और आपके ब्रेस्ट साइज को बढ़ने से रोकने में भी मदद करती है। इसके साथ उम्र बढ़ने पर मिलाओ के स्तन को लटकने से बचाने के लिए ब्रा पहनना जरुरी है।
किस तरह की ब्रा हमें पहननी चाहिए?
मार्किट में कई तरह की ब्रा मिल जाएँगी, अपनी पसंद के अनुसार वायर्ड, लेस डिजाइन, साइड कवर, बैकलेस, स्ट्रैपलेस में से किसी भी तरह की ब्रा का अचयन कर सकते है। हालाँकि ब्रा का चयन करते समय आपको फेब्रिक और बॉडी शेप की जानकारी होना जरुरी है। हमेशा सिंपल और आरामदायक ब्रा ही ख़रीदे ताकि लम्बे समय तक वाहन सके।
क्या रोजाना ब्रा बदलनी चाहिए?
वैसे तो ऐसा कही नहीं लिखा कि ब्रा को रोज बदलना है। लेकिन साफ़ सफाई यानी हाइजीन की बात करें तो रोजाना ब्रा को बदलना जरुरी है। अक्सर जवान लड़किया एक ब्रा को कई दिनों तक पहनती है, जिस से इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
ब्रा कपडे की बनी हॉट है जो की शरीर पर निकलने वाले पसीने से गन्दी हो जाती है। मिट्टी और धूल जैसी कई चीज़े ब्रा में चिपक जाती है, जिस से इन्फेक्शन हो सकता है। इस से बचने के लिए आप रोजाना ही ब्रा बदलते रहे।
अगर आपको ब्रा से जुडी ये जानकारी पसंद आई तो इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूले। इसके साथ अपनी राय को हमारे साथ साँझा जरूर करे।