Arbaaz Khan Unfollow Malaika Arora : अरबाज़ खान ने पहली शादी मलाइका अरोरा के साथ की थी। हालाँकि कुछ सालो बाद ही उन दोनों का रिश्ता ख़तम हो गया, लेकिन दोनों अपने बेटे के खातिर एक दूसरे के साथ स्पॉट हो जाते थे। लेकिन अब अरबाज़ ने मलाइका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
अरबाज़ खान ने अपने से 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ परिवार वालों की मौजूदगी में दूसरा निकाह किया। इस से पहले उनकी शादी मलाइका अरोरा (Malaika Arora) के साथ हो चुकी थी। हालांकि, ये रिश्ता कुछ सालों में खत्म हो गया, लेकिन फिर भी अपने बच्चे के लिए कई बार एक साथ नज़र आये
शादी के बाद मलाइका को किया अनफॉलो
अरबाज़ खान ने शादी के बाद ही अपनी पूर्व पत्नी मलाइका को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज़ ने मलाइका को पहली बार इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया, लेकिन कुछ समय बात ही फॉलो भी कर लिया।
![](https://i0.wp.com/girlphotos.xyz/wp-content/uploads/2024/01/malaika-arora-and-arbaaz-khan.jpg?resize=1024%2C538&ssl=1)
मलाइका कर रही हैं फॉलो
अरबाज़ के अनफॉलो करने के बाद भी मलाइका अरबाज़ को insta पर फॉलो कर रही है। फ़िलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही है। मीडिया के अनुसार जल्द ही वह अर्जुन कपूर के साथ शादी कर सकती है।
19 साल बाद टूटा था रिश्ता
बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान और मलाइका ने वर्ष 1998 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 2016 में एक दूसरे से अलग होने की बात को स्वीकारा। इसके बाद 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में मस्त है।