साउथ की अभिनेत्री तृषा जानी मानी अभिनेत्री है। उन्होंने तमिल के बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया, इसके साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है। जल्द ही वह सलमान खान के साथ The Bull फिल्म में नज़र आने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक विष्णु वर्धन की आने वाली फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आने वाली है। उनके साथ सलमान खान भी फिल्म में देखने को मिलेंगे। जल्द ही मेकर्स इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते है।
बॉलीवुड में खट्टा मीठा से किया था डेब्यू
इस से पहले तृषा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मीठा में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। खट्टा मीठा कॉमेडी और राजनीती पर आधारित फिल्म थी, जिसको दर्शको ने बहुत पसंद किया। हालाँकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
एक बार फिर से तृषा बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। तमिल फिल्मो में अपनी छाप छोड़ने के बाद बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने आई है। उनकी आखिरी फिल्म Leo आई, जो की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।
तृषा का वर्कफ्रंट
तृषा बहुत साड़ी फिल्मो में नज़र आने वाली है जिसमे मलयालम फिल्म “आईडेंटिटी” में उनका महत्वपूर्ण रोल है। इसके साथ वह मणिरत्नम के साथ भी एक फिल्म करने जा रही है। जिसमे वो कमल हासन के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएँगी।