ब्रा लड़कियों के जीवन का सबसे अहम् हिस्सा है और इसको खरीदते समय कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी है, इसके साथ किस तरह की ब्रा कब और किस तरह के कपड़ो के साथ पहननी चाहिए। खास कर ब्रा की वेरायटी और क्वालिटी के बारे में हर महिला को जरुर पता होना चाहिए।
ब्रा का साइज आपकी ब्रेस्ट साइज के अनुसार ही होना चाहिए, इसके लिए ब्रेस्ट को किस तरह से नापते है ये भी पता होना जरुरी है। अपने कप साइज के अनुसार ही ब्रा को ख़रीदा जाता है। इन बातो को ध्यान में रखते हुए ही ब्रा पहननी चाहिए और उसे कैसे खरीदना चाहिए आइए आपको बताते हैं।
जब फर्स्ट ब्रा खरीदने जाएं
सभी लड़किया टीनेज से ही ब्रा पहननी शुरु कर देती है, जब वो पहली बार ब्रा खरीदती है तो उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं होता की किस तरह की ब्रा को खरीदना है। अगर आप भी पहली बार ब्रा को खरीदने जा रही है तो डिज़ाइनर, कलर या शेप की बजाये कम्फर्ट के अनुसार ब्रा को ख़रीदे।
लड़कियों के स्तन सॉफ्ट होते है, जिस वजह से मुलायम फेब्रिक वाली ब्रा होना चाहिए जिससे आपकी स्किन पर निसान ना पड़े। स्तन को हमेशा फ्री रखना कहते, इसके लिए ब्रा अधिक टाइट नहीं होनी चाहिए।
सॉफ्ट ब्रा की शॉपिंग
ब्रा पहने से लड़कियों के ब्रैस्ट लम्बे समय तक सभी शेप में रहते है, हालाँकि है लड़किया ऐसी होती है जिन्हे ब्रा का चयन करने में उलझन होती है। सुन्दर दिखने के लिए वह डिज़ाइनर और कलरफुल ब्रा का चयन करती है और अपने कर्व्स को बनाये रखने के लिए हमेशा ब्रा पहने रहती है। यदि आप रोज ब्रा पहनना चाहती है तो सॉफ्ट ब्रा को ख़रीदे। डेली यूज़ के लिए हमेशा थोड़ी फ्री और मुलायम ब्रा ही पहने तो अच्छा रहेगा।
पुशअप ब्रा की शॉपिंग
पुशअप ब्रा को यंग लड़किया ज्यादा पसंद कर रही है, इसको पहन के ब्रेस्ट साइज़ को आसानी से बहाया जा सकता है। इसके साथ कुछ लड़किया अपने क्लीवेज दिखाना पसंद करती है, इसके लिए Push Up bra सबसे बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप शादी या पार्टी में दीपनेच ड्रेस पहन रही है तो आपको पुशअप ब्रा पहननी चाहिए।
स्ट्रेपलेस ब्रा की शॉपिंग
मॉडर्न वीमेन को स्ट्रैपलेस ब्रा काफी पसंद आ रही है। इस तरह की ब्रा को हॉल्टर नेक ब्लाउज़ या टॉप के साथ पहना जा सकता है। हालाँकि ब्रा डेली यूज़ के लिए नहीं होती इसको केवल स्पेशल दिन पर ही पहना जाता है। जो लड़कियां ग्लैमरस कपड़े पहनती हैं उनके वार्डरोब में स्ट्रेपलेस ब्रा का होना जरुरी है।
स्पोर्ट्स ब्रा की शोपिंग
जो लड़किया स्पोर्ट्स या जिम जाती है उन्हें स्पोर्टअ ब्रा पहननी चाहिए ये बहुत कम्फर्टेबले होती है और स्तनों को टाइट रखती है। जब आप कोई खेल खेलते है तो आपको ब्रेस्ट में खिंचाव महसूस नहीं होता ऐसे में आसानी से अपने सभी कामो को पूरा कर पाती है। स्पोर्ट्स ब्रा में एक्स्ट्रा पेड होते है, जिस से स्तन थोड़े उभरे हुए दीखते है।