Fire Boltt Armour Smartwatch – स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Fire-Boltt ने अपना एक नया स्मार्टवॉच लांच किया है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 1499 रुपये है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी मिलेगा, जिस से साल को रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने अपने लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Armour में 1.6 इंच का डिस्प्ले और 400 x 400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।
Fire Boltt Armour Smartwatch Price
अगर प्राइस की बात करे तो Fire-Boltt Armour की कीमत भारत में लगभग 1499 रुपये है। कंपनी ने Black, Camo Black, Green, Gold Black, और Silver Green कलर ऑप्शंस के साथ इसको लॉन्च किया है। इसको ऑनलाइन या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते है।
Fire-Boltt Armour Specifications
![Fire-Boltt Armour Smartwatch Specifications](https://i0.wp.com/girlphotos.xyz/wp-content/uploads/2023/12/Fire-Boltt-Armour-Specifications.png?resize=1000%2C420&ssl=1)
Brand | Fire-Boltt |
Launch Date | 14-Dec-23 |
Price | Rs. 1,499 |
Market Status | Available |
Compatible OS | Android, iOS |
Water Resistance | Yes, IP Certified IP68 |
Weight | 80 grams |
Dimensions | 121 x 70 x 62 mm |
Battery Capacity | 600 mAh |
Colors | Black, Camo Black, Green, Gold Black |
Display Resolution | 400 x 400 pixels |
Display Technology | HD |
Fire-Boltt Armour में बहुत सारे फीचर्स मिलने वाले है। इसके बड़ा सा डिस्प्ले, डायल सर्कुलर और नेविगेशन के लिए एक बड़ा क्राउन बटन दिया गया है। यह वॉच ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसके साथ इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी मिलेगा। इसमें कई कलर कॉम्बिनेशन मिलेंगे, जिससे कि इसका लुक काफी आकर्षक लगता है।
Fire-Boltt Smartwatch में अन्य बहुत से हेल्थ फीचर्स भी मिलते है जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 लेवल आदि. साथ ही स्मार्ट नोटफिकेशंस, कैलकुलेटर, म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल जैसी सुविधा भी मिल जाएगी। इसमें 600mAh की बैटरी मिलेगी जिस से यह 1 week तक बिना चार्ज के चलती रहेगी। यह भी पढ़े – Lava Yuva 3 Pro Launch in India