बॉलीवुड स्टार्स के पास हैं खुद के प्रोडक्शन हाउस, छप्परफाड़ होती है कमाई

Bollywood Stars Own Production Houses: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग पूरी दुनिया में मशहूर है। कुछ सुपरस्टार ने तो अपने करियर की कई सुपरहीर फिल्मे दी है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कम्मे की। इनमे से कुछ कलाकार ने फिल्मो में एक्टिंग के साथ साथ फिल्मे भी बनाई है, यानि की फिल्मो को प्रोड्यूस भी किया है। आइये जानते हैं कौन-कौन से हैं वो सेलेब्स जो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चला रहे है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने शाहरुख खान अभिनय के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते है। शाहरुख खान अपनी पत्नी के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chilies Entertainment)) प्रोडक्शन हाउस चलाते है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ओम शांति ओम, Ra-One, My Name is Khan, Jawan, Don 2 बनाई है।

सलमान खान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दबंग कहे जाने वाले सलमान खान ने अपना प्रोडक्शन हाउस लांच किया। जिसके बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मो को प्रोडूस किया। फिल्मो के साथ साथ उन्होंने TV Show को भी produce किया है।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने वर्ष 1999 में अपने नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। जिसके बाद कुछ बेहतरीन फिल्मे दिल्ली बेली, लगान, दंगल, धोबी घाट को बनाया।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत उन्होंने परी, एन एच 10, फिल्लौरी, जैसी कई फिल्में बनाई है। अनुष्का के माँ बनने के बाद वह फिल्मो से दुरी बनाये हुए है। हालाँकि जल्द ही वह बड़े परदे पर कमबैक कर सकती है। अनुष्का ने रब ने बना दे जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी और मशहूर एक्ट्रेस हैं। कई फिल्मो में काम करने के साथ उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस रखा है। इसके तहत उन्होंने टिकू वेड्स शेरू और इमरजेंसी बनाई है। कंगना इसके जरिये नए कलाकारों को अवसर देना चाहती है।

प्रियंका चौपडा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने वभारत के साथ देश विदेश में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मो में अभिनय किया है। इसके अलावा प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस को शुरू किया है। इस प्रोडक्शन के तहत अभी तक बहुत सी फिल्मे बनाई जा चुकी है जो की हिंदी, बंगाली, तमिल भाषा में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top